राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 05 जनवरी 2023: जल्‍दबाजी में कोई फैसला न करें नुकसान हो सकता है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 5, 2023, 09:45 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 05 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : किसी भी तरह का बिजनस करने का विचार बिल्कुल न बनाएं क्योंकि यह नुकसान भरा समय है ऐसा कुछ न करें जो आपको गलतफहमी की ओर ले जाए या किसी भी तरह की बात व्यर्थ में बिगड़ती चली जाए।

Image

Cancer Horoscope 05 January 2023

Aaj Ka Kark Rashifal 05 january 2023 , Cancer Horoscope Today in Hindi : कर्क (Cancer)गलती भरा समय है क्योंकि आप जल्दबाज़ी में फैसले करते चले जा रहे हैं। अगर पैसे से जुड़े किसी फैसले में गलती हो जाए तो और भी ज्यादा मुश्किल क्योंकि नुकसान बढ़ सकता है। रोजमर्रा के मुद्दों की वजह से बात बिगड़ सकती है।

क्या करें – अपनी बात कहें पर लोगों की बात ज्यादा सुन लें पर लोगों की बात को इस रूप से समझने का प्रयास करें जिसमें आपसी सद्भावना बनी रहे। मन उचाट करके कुछ भी किया जाए तो मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

क्या न करें – अपनी कोशिशों को किसी भी वजह से दिशाहीन न करते चले जायें इसलिए अपनी बातचीत में या किसी भी तरह की communication में ऐसा कुछ न करें जो आपको गलतफहमी की ओर ले जाए या किसी भी तरह की बात व्यर्थ में बिगड़ती चली जाए।

काम और कारोबार – कामकाज से लाभ भी है पर उसमें नियमितता की कमी है पर समस्या यह है की कामकाज में मन नहीं लग रहा इसलिए बार बार आप किसी बदलाव का सोचते चले जा रहे हैं जो इस समय ठीक नहीं है।

खर्चे और नुकसान – किसी भी तरह का बिजनस करने का विचार बिल्कुल न बनाएं क्योंकि यह नुकसान भरा समय है और आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए अपना फैसला भी सूझबूझ बनाते हुए करें ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article