Aaj Ka
क्या करें – घर परिवार में रिश्तों को संभाले रखने के लिए भी किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना होगा इसलिए इस बात को समझ लें की लोगों को नाराज करते चले जाने से नुकसान हो सकता है और लोगों पर भी किसी तरह का दबाव बनाते चले जाने से बचने की जरूरत है।
क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभाले रखने की जरूरत है। कोई भी रिश्ता क्यों न हो उसे संभालना तो पड़ता ही है और आप जिंदगी में किसी भी चीज को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। अगर काम जरूरी है तो इसका यह मतलब नहीं है की रिश्तों की अहमियत किसी भी वजह से कम है।
खर्चे और नुकसान – खर्चे भी गलतफहमी की वजह से पैदा हो सकते हैं इसलिए पारदर्शिता बनाए रखनी होगी और हर चीज को भली भांति समझते हुए ही जिंदगी के फैसले करने होंगे। पर थोड़ा सा भरोसा और थोड़ी सी व्यवहारिकता बनाए रखने से लाभ जरूर होगा।
रिश्तेनाते – घर परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने का मौका मिला हुआ है, उसका एक बड़ा कारण है की आपने भी सूझबूझ निभाई है और आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग भी मिला है, इसलिए इस रिश्ते को सुधारने में मदद मिल सकती है।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
