अध्यात्म

वृश्चिक राशि राशिफल 2023: शनि ढैय्या होगी शुरू, लेकिन आप पर नहीं पड़ेगा बुरा असर, जानें कैसा रहेगा नव वर्ष

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:05 PM IST

Vrischika Rashi Rashifal 2023: नए साल में वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। ये साल आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। लेकिन आपको कई मामलों में शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे।

Image

Vrischika Rashifal 2023: वृश्चिक राशिफल 2023

Scorpio Yearly Horoscope 2023, Vrischika Rashifal 2023 In Hindi (वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023): वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल पराक्रम तथा आत्मबल प्रदान करता है। मेष का स्वामी भी मंगल ही है।कर्क, सिंह,धनु तथा मीन राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग सेना तथा पुलिस की उच्च सेवा में होते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा।

स्वास्थ्य- इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। उदर तथा रक्त संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 फरवरी से अप्रैल तक का समय बहुत बेहतर नहीं है।

करियर- राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। नौकरी में उन्नति होगी।15 मार्च के बाद का समय बहुत बेहतर है। सितम्बर से दिसम्बर तक नौकरी चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- जनवरी तथा फरवरी माह में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 अप्रैल के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा।

आर्थिक स्थिति- यह वर्ष बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। 15 फरवरी से 15 मई तक थोड़ा धन का व्यय हो सकता है।

शुभ समय-15 जनवरी से 15 मार्च, मई से जुलाई तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा।

उपाय- श्री हनुमान जी की उपासना करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें। मसूर की दाल का दान करें। गेहूं का दान करें। प्रत्येक मंगलवार को गो शाला जाएं व वहां गो माता को रोटी व गुड़ खिलाये।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023 । Numerology 2023

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article