Aaj Ka
क्या करें – अपनी क्षमताओं को सुधारने की और निखारने की जरूरत है। उसी के चलते आप अपने रास्ते को बेहतर बना पाएंगे। जो भी नए विकल्प हैं उनको भी समझने का और उनसे जुडने का मौका मिलता चला जाएगा इसलिए यह समय ऐसा है जिसमें अपनी कोशिशों को बनाए रखने से फायदा जरूर होगा।
क्या न करें – ज़िंदगी की उलझनें बने रहना स्वाभाविक सी बात है पर अगर छोटी छोटी बातों को लेकर उलझन पैदा हो तो उसमें आपकी गलती हो सकती है। बार बार उभरती हुई परेशानियों को तो संभालना ही पड़ेगा ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए।
शख्सियत – आपकी शख्सियत कुछ हद तक ऐसी बनती चली जा रही है जिसमें आप सिर्फ लोगों की आलोचना कर रहे हैं या खुद दुखी होते चले जा रहे हैं और यह दोनों ही चीजें ठीक नहीं है। परेशान रहने की आदत बन जाती है और उस आदत से निकलना कभी भी आसान नहीं होता।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रोजमर्रा की रुकावटें कई तरह की हो सकती हैं, पर इस समय आपके हालात कुछ ऐसे बन रहे हैं की उन रुकावटों से भी आपको कोई न कोई लाभ ही होता चला जा रहा है। अगर आप अपनी चुनौतियों को भली भांति संभाल पाएं तो किसी भी मुश्किल भरी स्तिथि को संभालना आसान हो सकता है।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
