MP ASI, Subedar Steno Ansnwer Key 2026 Released: एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार स्टेनो भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB ASI Answer Key) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 655 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
एमपीईएसबी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
MP ASI, Subedar Steno Asnwer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP ASI Subedar Steno Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPESB ASI, Subedar Steno Ansnwer Key 2026: Check Here
MP ASI, Subedar Steno Asnwer Key: आंसर की पर ऑब्जेक्शन की डेट
यदि आपको किसी प्रश्न या आंसर में किसी प्रकार का कोई संदेह है तो अभ्यर्थी 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको प्रश्नानुसार ऑब्जेक्शन फीस जमा करना होगा।
MP ASI, Subedar Steno Selection Process: एमपीईएसबी एएसआई और सूबेदार का सेलेक्शन प्रोसेस
बता दें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट) और मेडिकल परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
