अध्यात्म

सिंह राशि राशिफल 2023: पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, बिजनेस में होगा तगड़ा मुनाफा

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:06 PM IST

Singh Rashi Rashifal 2023: सिंह राशि वालों के लिए नया साल शुभ रहेगा। खासकर आर्थिक मामलों में सुनहरी सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

Image

Singh Rashifal 2023: सिंह राशि राशिफल 2023

Leo Yearly Horoscope 2023, Singh Rashifal 2023 In Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2023): सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है।इस राशि के जातक राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष,वृश्चिक,धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य।

सिंह राशि राशिफल 2023 (Singh Rashi Rashifal 2023)

स्वास्थ्य-15 जनवरी से 15 मार्च तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। मेष संक्रांति अर्थात 15 अप्रैल के बाद समय अच्छा रहेगा। बी पी तथा शुगर के रोगी सावधानी बरतेंगे। 16 जुलाई के बाद 18 अक्टूबर तक उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है।

जांब- इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। 14 अप्रैल से 17 सितम्बर के बीच प्रोमोशन या जाँब चेंज की संभावना है। 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक फिर उत्थान है। 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक विदेश जाने की संभावना रहेगी।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। 18 अक्टूबर से 16 दिसम्बर के बीच जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ इस वर्ष विवाह के रूप में बदलेगी। 15 जनवरी से 15 मार्च तथा फिर 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है।

आर्थिक स्थिति- इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 15 जनवरी से 15 मार्च तक व्यय की अधिकता रहेगी तथा उसके बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। 18 अक्टूबर से 16 दिसम्बर के बीच कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल स्टेट में करेंगे।

शुभ समय- 15 मार्च के बाद का समय बहुत अच्छा है। अप्रैल व जून बेहतर है। नवम्बर माह मकान या वाहन क्रय करने के लिए बेहतर है।

उपाय- प्रत्येक रविवार को तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रविवार का व्रत रहें तथा अन्न दान करें। सूर्योपासना करते रहें।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023 । Numerology 2023

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article