अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 05 january 2023 : मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें, जानें कैसा र‍हेगा बाकि राशि‍यों के लिए आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 5, 2023, 07:00 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 january 2023 : मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कर्क राशि‍ के लिए आज का दिन जाँब में सफलता का है ।

Image

Aaj Ka Rashifal, 05 january 2023 : मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें, जानें कैसा र‍हेगा बाकि राशि‍यों के लिए आज का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 जनवरी 2023 का राशिफल

सुजीत जी महाराज-

आज मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा 08:18 am तक वृष राशि में रहेंगे फिर मिथुन राशि में जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं

1.मेष- द्वादश गुरु , 08:18 am के बाद चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

2.वृष- राजनीतिज्ञ लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व लाल रंग शुभ है।

3.मिथुन- इस राशि से सप्तम सूर्य व 08:18 am के बाद इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग कॅरियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कम्बल का दान करें।

4.कर्क- आज का दिन जाँब में सफलता का है।टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

5.सिंह- सूर्य का पँचम व 08:18 am के बाद चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व ऊनी वस्त्र का दान करें।

6.कन्या- चतुर्थ सूर्य व 08:18 am के बाद दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।मिथुन का चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।

7.तुला- सूर्य अभी इसी राशि से तृतीय गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।गेंहू का दान लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक- आज मैनेजमेंट व आईटी सेक्टर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र वैवाहिक जीवन को बेहतर करेंगे।मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

9.धनु- आज चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा 08:18 am के बाद सप्तम हैं।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।कम्बल का दान करें।

10.मकर- शुक्र व शनि पॉलिटीक्स से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा 08:18 am के बाद मिथुन व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से बिजनेस में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।कम्बल का दान करें।यात्रा हो सकती है।

11.कुंभ- द्वादश शनि व 08:18 am के बाद पँचम चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय में सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

12.मीन- कर्म भाव में सूर्य व 08 :18 am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मिथुन राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article