साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। काफी समय से लोग 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अयान मुखर्जी ने गोवा में चल रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 के दौरान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 2 (Brahmastra 2) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'हर सबूत और नाम सामने रख दूंगी'- Avinash Mishra के प्राइवेसी वाले बयान पर Eisha Singh का पलटवार)
अयान मुखर्जी ने कही ये बात
दरअसल पहले मेकर्स के दिमाग में कुछ और भी प्लान था। मेकर्स ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को तीन हिस्सों में बनाने का फैसला किया था। पहले पार्ट के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' साल 2026 और तीसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने की योजना थी। हालांकि, दोनों फिल्मों की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इसकी देरी की वजह बताई है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अयान ने कहा, 'ज्यादातर मामलों में, जब तक प्रोड्यूसर्स के पास बहुत पैसा न हो, किसी बड़ी फिल्म का दूसरा पार्ट पूरी तरह से बनाना मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग पहले पार्ट के नतीजे का इंतजार करते हैं। 'रामायण 2' भी पूरी तरह नहीं बनी थी, उसका कुछ काम अभी बाकी है। 'बाहुबली 2' के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मेकर्स ने इसे बनाने का फैसला किया था और दूसरे पार्ट का थोड़ा हिस्सा शूट भी किया था। लेकिन पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद ही उन्होंने आगे का काम शुरू किया।' अयान ने आगे बताया, 'हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की परिस्थितियां और बजट अलग-अलग होते हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के मामले में हम पहले पार्ट के साथ दूसरा पार्ट बनाने का खर्च नहीं उठा सकते थे। हमारे दिमाग में इसकी योजना जरूर थी, लेकिन इसके लिए हमें पहले पार्ट के नतीजे का इंतजार करना जरूरी था।'
अयान मुखर्जी ने आगे कहा, 'ब्रह्मास्त्र को दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में कुछ ऐसी चीजें थीं, जो लोगों को बहुत पसंद आईं, लेकिन कुछ बातें उन्हें पसंद नहीं आईं। मैं नहीं मानता कि दर्शक किसी फिल्म को असफल बनाते हैं। दर्शक हमेशा सबसे ऊपर होते हैं। फिल्म देखकर उन्हें जो महसूस होता है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए, भले ही वह हमारे पक्ष में न हो। हमारे दर्शक बहुत समझदार हैं। अगर उन्हें फिल्म में कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, तो हमें अपनी कहानी कहने के तरीके को बेहतर बनाना होगा।' बता दें कि इस दौरान अयान मुखर्जी ने बताया है कि वो ब्रह्मास्त्र 2 पर काम कर रहे हैं।
