अध्यात्म

कन्या राशि राशिफल 2023: धन प्राप्ति के बनेंगे योग, निवेश से होगा तगड़ा लाभ

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:06 PM IST

Kanya Rashi Rashifal 2023: कन्या राशि वालों के लिए नया साल मिला-जुला रहने वाला है। इस साल आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। सावधानी से पैसा खर्च करना होगा।

Image

Kanya Rashifal 2023: कन्या राशि राशिफल 2023

Virgo Yearly Horoscope 2023, Kanya Rashifal 2023 In Hindi (कन्या वार्षिक राशिफल 2023): कन्या राशि का स्वामी बुध होता है।इस राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं।मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष,तुला,मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं।

कन्या राशि राशिफल 2023 (Kanya Rashifal 2023)

स्वास्थ्य-15 मार्च तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। 15 अप्रैल कब बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी।

नौकरी- इस वर्ष आप जाँब में उन्नति करेंगे। 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा।जून से अगस्त के मध्य पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर मिलेंगे।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष 15 अप्रैल के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जनवरी से 15 मार्च तक का समय विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 16 अक्टूबर तक सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति- 15 फरवरी तक थोड़ी परेशानी रहेगी। 15 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। सितम्बर के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। जनवरी से 15 अप्रैल तक धन का व्यय होता रहेगा।

शुभ समय-15 अप्रैल से जून। अगस्त के भी महीना बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है।

उपाय- प्रतिदिम श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023 । Numerology 2023

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article