अध्यात्म

मेष राशि राशिफल 2023: बेहद शानदार रहेगा नया साल, करियर में मिलेगी कामयाबी

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:07 PM IST

Mesh Rashi Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए नया साल कई मामलों में शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Image

Aries Horoscope 2023: मेष राशि वार्षिक राशिफल 2023

Aries Yearly Horoscope 2023, Mesh Rashifal 2023 In Hindi (मेष वार्षिक राशिफल 2023): मेष राशि का स्वामी मंगल होता है।इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान तथा आत्मबल के धनी होते हैं।मंगल ज़मीन, धैर्य, सम्पत्ति , विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है।कर्क, सिंह,मीन तथा धनु राशियां इसकी मित्र राशियां हैं।इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं।इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं।पॉलिटिक्स और पॉलिटिक्स की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं।इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। इस राशि के जातक सेना के अधिकारी या प्रशासन में बड़े पदों पर विराजमान होते हैं।

मेष राशि का 2023 का वार्षिक राशिफल (Mesh Rashifal 2023 In Hindi)

स्वास्थ्य- आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। नेत्र, हड़्डी तथा स्किन संबंधी रोगों सहित श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। मार्च तक का समय बहुत बेहतर नहीं है। जो लोग हृदय के मरीज हैं वो बी पी पर ध्यान देंगे। जून माह का समय सचेत रहने का है।

नौकरी- टीचिंग, मेडिकल,ला तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जाँब में उन्नति होगी। 15 मार्च से जून तक का समय बहुत बेहतर है। सितम्बर से नवम्बर तक जाँब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश जाने का संयोग बनेगा। इस वर्ष प्रमोशन के भी चांस बन सकते हैं।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- मार्च तक लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी।अप्रैल के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक का समय थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी। प्रेम, विवाह में परिणीत हो सकता है।

आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत बेहतर रहेगा। यह वर्ष बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। मार्च,मई व जून का समय जमीन क्रय करने का है। इस वर्ष कोई अच्छा वाहन क्रय करने का संयोग बनेगा। स्वर्ण खरीदेंगे।

शुभ समय- 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक का समय शानदार है। मई से जुलाई तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय आर्थिक दृष्टिकोंण से बहुत ही अच्छा रहेगा।

उपाय- हनुमान जी को प्रसन्न करें। श्री राम जी की कृपा प्राप्त करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें तथा गाय को गुड़ खिलाएं। गुरु,सूर्य तथा मंगल व चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। लाल वस्त्र तथा गेहूं का दान करें। मूंगा धारण करें। हनुमान जी के नाम का प्रतिदिन 108 बार जप करें। भगवान राम की उपासना करें। किसी पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कराएं। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023 । Numerology 2023

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article