राशिफल

आज का मीन राशिफल, 05 जनवरी 2023: कामकाज के लिहाज से समय तनाव भरा है, तालमेल बनाएं रखना है जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 5, 2023, 09:36 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 05 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: पैसे की स्थिति ठीक है, लेकिन मन में बहुत सारी दुविधाओं ने जन्म लिया है। कोशिश करें कि जिंदगी में हर तरफ से आप तालमेल बनाकर चल रहे हैं। तकदीर ने लगातार आपका साथ दिया है, भरोसा बनाए रखें।

Image

मीन राशिफल, 5 जनवरी

Aaj Ka Meen Rashifal 05 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)रिश्तों के प्रति आप जागरूक हैं और आपने अपनी कोशिशों से बहुत कुछ संभाला है। शायद यही वजह है की आपका भरोसा भी बढ़ा है जिसके चलते आपने लोगों का सहयोग भी प्राप्त किया है।

क्या करें कामकाज के क्षेत्र में तनाव हो सकता है क्योंकि लोगों से तालमेल में कमी है, उस तालमेल को बेहतर करने के लिए आपको भी थोड़ी सी विनम्रता अपनानी होगी तभी जाकर लोग आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

क्या न करें लोगों से कभी मदद मिलेगी और कभी लोगों से नाराजगियाँ बढ़ेंगी पर इस कमी को दूर करने के लिए आप अपनी ही बात न कहते चले जाएँ। थोड़ी सी सूझबूझ बनाए रखेंगे तो रिश्तों को संभालने में भी कोई कमी नहीं रहेगी।

धन दौलत पैसे की स्तिथि ठीक भी है और प्रेरणाजनक भी है पर जरूरत से ज्यादा उम्मीदों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है। ऐसा सोचना भी ठीक नहीं है की तकदीर ही आपकी जिंदगी की हर जरूरत को पूरा कर देगी।

तकदीर और भाग्य तकदीर ने आपको सही रास्ता दिखाया है जिसके चलते आप उस राह पर चले, अब उसका अच्छा फल यह मिलरहा है की आपको कामकाज में हर तरह का सहयोग मिल रहा है, इसलिए अपने हालात को इस रूप से देखें जिसके चलते आप शुक्रगुजार भी हो सकें और आपका आध्यात्मिक रुझान भी बना रहे।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article