अध्यात्म

वृषभ राशि राशिफल 2023: नए साल में करेंगे मोटी कमाई, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा साथ

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 1, 2023, 04:06 PM IST

Vrishabha Rashi Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों के लिए नया साल मिला जुला रहेगा। लेकिन करियर में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Image

Taurus Horoscope 2023: वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2023

Taurus Yearly Horoscope 2023, Vrishabha Rashifal 2023 In Hindi (वृषभ वार्षिक राशिफल 2023): वृष राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या,तुला,मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं।

वृषभ राशि का 2023 का वार्षिक राशिफल (Vrishabha Rashifal 2023 In Hindi)

स्वास्थ्य- इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है।15 फरवरी से 15 मई तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग इस वर्ष अत्यंत सावधानी बरतेंगे।

नौकरी- इस वर्ष आपका कैरियर बहुत शानदार रहेगा। 15 मार्च से नवम्बर के मध्य सफलता मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस वर्ष विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। विवाह के संयोग बनेंगे।15 मई तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और फिर दिसम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।

आर्थिक स्थिति- इस वर्ष के प्रारंभिक तीन माह संघर्ष के रहेंगे। अप्रैल के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 15 मई के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। अगस्त के बाद जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।

शुभ समय- 15 फरवरी से 15 जून फिर सितम्बर से 16 अक्टूबर, नवम्बर तथा दिसम्बर माह शुभ है। यह समय आपके लिए शुभ है।

उपाय- प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र,शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए माता सरस्वती की उपासना करें। व्यवसाय में उन्नति हेतु गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें। पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023 । Numerology 2023

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article