शहर

Video: 'देव दीपावली' की छटा से निखरा हरिद्वार, 21 हजार दीपों से जगमगाई हर की पैड़ी, हुई भव्य आतिशबाजी

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर यानी 23 नवबंर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड में 21,000 दीपों की रोशनी, विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Image

21 हजार दीपों से जगमगाई हर की पैड़ी

हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या यानी 23 नवंबर सोमवार को हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड क्षेत्र में 21,000 दीपों, विशेष पूजा-अर्चना और आतिशबाजी के साथ मनाया गया। सोमवार 23 नवंबर को देव दीपावली के पावन अवसर पर हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के तमाम गंगा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

हर की पैड़ी पर श्री गंगा सभा की ओर से 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, वहीं देश-दुनिया से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां गंगा के तट पर दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह पर्व 21,000 दीपों, विशेष पूजा-अर्चना और आतिशबाजी के साथ मनाया जा रहा है।

ऐसा नजारा मानो धरती पर ही बैकुंठ धाम उतर आया हो

श्री गंगा सभा के आयोजन में घाटों पर हजारों मिट्टी के दीये जलाए गए और मां गंगा में दीपदान किया गया। दीपों की जगमगाती रोशनी से हरकी पैड़ी का नजारा इतना अद्भुत और अलौकिक दिखाई दे रहा था कि मानो धरती पर ही बैकुंठ धाम उतर आया हो। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित सभा के विभिन्न पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का शुभारंभ किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

देवी-देवताओं ने नदियों और सरोवरों के किनारे दीपदान किया था

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने देव दीपावली के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को आतंक से मुक्त किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए थे, इसके बाद प्रसन्न होकर देवी-देवताओं ने नदियों और सरोवरों के किनारे दीपदान किया था, तभी से देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी कारण इसे देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article