एजुकेशन

NCERT Textbook Print Quality: एनसीईआरटी किताबों की खराब छपाई पर अभिभावकों की चिंता, परिषद ने जांच शुरू कर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

NCERT Textbook Print Quality: एनसीईआरटी टेक्स्टबुक की छपाई को लेकर चिंता जताते हुए एडवोकेट विनीत जिंदल ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसका संज्ञान लेते हुए परिषद ने इस मामले की जांच और दोषी प्रिंटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Image

NCERT Textbook Print Quality (Photo - AI/Newsroom Verified)

NCERT Textbook Print Quality: कक्षा 10 के छात्र की एनसीईआरटी टेक्स्टबुक की छपाई को लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है। अभिभावकों के अनुसार, किताब में अक्षर बेहद छोटे, धुंधले और अस्पष्ट छपे हैं, जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कत होती है और आंखों पर भी दबाव पड़ता है, जिससे सिरदर्द तथा सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इस बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने रविवार को बयान जारी कर छपाई की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों का संज्ञान लिया। परिषद ने कहा है कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच हो रही है और दोषी प्रिंटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP Police Constable 2026 परीक्षा शेड्यूल कब होगा जारी

अभिभावक की चिंता

टेक्स्टबुक की छपाई पर अभिभावक का कहना है कि छोटे और धुंधले अक्षरों वाली किताबों से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है और लंबे समय तक पढ़ने पर आंखों में थकान व सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। यदि पृष्ठों पर छपाई धुंधली हो, अक्षर हल्के या कटे-फटे हों, या चित्र व तालिकाएं स्पष्ट न दिखें, तो बच्चों को पढ़ने और समझने में कठिनाई होती है—विशेषकर छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी समस्या बन सकती है।

अभिभावकों द्वारा मामले पर चिंता जाहिर करने के बाद शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी से छपाई के मानकों की समीक्षा की मांग की ताकि बच्चों को साफ व पढ़ने लायक किताबें मिल सकें। एडवोकेट विनीत जिंदल द्वारा इस मामले पर एक एक्स पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा 10वीं कक्षा का छात्र है और वह एनसीईआरटी की टेक्स्टबुक की छपाई की गुणवत्ता को लेकर काफी चिंतित है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Atal Residential Schools में कक्षा 6-9 के लिए दाखिले शुरू

एनसीईआरटी का रुख

टेक्सटबुक की प्रिंटिंग पर परिषद ने कहा कि जो भी प्रिंटर इस खामी के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे। साथ ही साथ ही NCERT ने छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि वह प्रत्येक बच्चे को स्पष्ट, पढ़ने में आसान और छात्र-अनुकूल किताबें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article