राशिफल

आज का धनु राशिफल, 05 जनवरी 2023: हालात अच्छे बने हुए हैं, लेकिन खर्चों पर काबू रखना होगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 5, 2023, 09:38 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: कामकाज के लिहाज से आपका समय संतुलित बना हुआ है। ऑफिस में बॉस से भी बढ़िया तालमेल नजर आ रहा है। वहीं पढ़ाई करने वाले जातकों को नियमितता और ध्यान देने की सख्त जरूरत है। नहीं को नुकसान हो सकता है।

Image

धनु राशिफल, 5 जनवरी

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)लोगों से आपको मदद मिल रही है और भाग्यशाली परिस्थितियाँ उत्पन्न होती चली जा रही हैं, ऐसे में लोगों के प्रति भरोसा बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। घर परिवार में रिश्तों को सुधारने का भी मौका मिलता चला जाएगा।

क्या करें हालात आपके लिए हर तरह से मददगार हैं। कामकाज में भी सुधार हो रहा है और लोगों के सहयोग से आपको तरक्की भी मिल सकती है, यहाँ तक की आपके बॉस भी आपको बेहतर तरीके से समझना चाह रहे हैं।

क्या न करें कामकाज से जुड़े हालात बहुत सारी स्थिरता और बहुत सारा संयम मांगते हैं। नियमित हो जाएंगे तो अपनी उपलब्धियों के द्वार खोल लेंगे और बड़ी तरक्की पाना आसान हो जाएगा। ऐसे में कुछ नया सीखकर अपने प्रदर्शन को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी ताकि आपकी कोशिशों में कोई गलती न निकाल पाए।

पढ़ाई लिखाई पढ़ाई लिखाई में ऐसा फोकस नहीं बन पा रहा जिसकी जरूरत है। मेहनत आप कर रहे हैं पर उसमें एकाग्रता की कमी हो सकती है इसलिए आपको अपनी मेहनत को और ज्यादा केंद्रित करना पड़ेगा।

खर्चे और नुकसान खर्चों की वजह से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और पैसे के लेनदेन में कोई छुपा हुआ नुकसान भी हो सकता है इसलिए आपको बहुत ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत पड़ सकती है।

सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article