Aaj Ka Kumbh Rashifal 05 January 2023,
क्या करें – लोगों से हर तरह का सहयोग ले लें, बल्कि लोगों पर अपने विचारों को बहुत सूझबूझ से व्यक्त करें। थोड़ी सी कोशिश से आपको लोगों का सहयोग मिलेगा और किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को पाना भी आसान हो जाएगा।
क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों को बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है। अगर बार बार एक ही चीज उभरती चली जा रही है तो उसके पीछे कोई न कोई बड़ा कारण हो सकता है पर उसको संभालने के लिए आपको अपने अंदर बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। विनम्रता से भी किसी का दिल आसानी से जीता जा सकता है।
मेहनत – मेहनत तभी उभरकर आएगी जब आपको अपनी मेहनत पर भरोसा होगा और इसी चीज में कमी है पर सबसे बड़ी कमी यह है की आप किसी भी प्रयास में नियमित नहीं हैं। आपका मन बहुत जल्द उचाट हो जाता है और इस समय वही ठीक नहीं है।
काम और कारोबार – कामकाज में स्थिरता बनाए रखने के लिए भी आपको अपनी लगन को बढ़ाने की जरूरत है। सिर्फ लाभ कमा लेना ही जिंदगी का लक्ष्य नहीं हो सकता, बल्कि अपनों के लिए आपने क्या किया और उनकी जिंदगी में किस रूप से आपने खुशियाँ लाई इस बात को बनाए रखना बहुत जरूरी है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
