वायरल न्यूज़

पहले काम फिर शादी...रस्मों के दौरान लैपटॉप पर बिजी था दूल्हा, फोटो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 06:35 PM IST

Groom Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे की तस्वीर वायरल हो रही है, जो अपनी शादी में लैपटॉप पर काम करते हुए बिजी है। आलम ये है कि इस तस्वीर को लेकर बहस भी छिड़ गई है।

Image

दूल्हे का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर दूल्हे की तस्वीर वायरल
  • रस्मों के दौरान काम करने में बिजी था दूल्हा
  • तस्वीर पर लोग जमकर ले रहे हैं मजे

Viral Photo: कोरोना काल से पूरी दुनिया में वर्क फ्रॉम का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हालांकि, धीरे-धीरे कई कंपनियां कर्मचारियों को वापस बुला रही हैं। जबकि, कई कंपनियों ने अब तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे रखा है। वर्क फ्रॉम होम को लेकर कई मीम्स भी बने और मजेदार-मजेदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसी कड़ी में वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और तस्वीर पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल तस्वीर में एक बंगाली दूल्हा दिख रहा है। शादी की रस्में निभाई जा रही हैं, लेकिन दूल्हा लैपटॉप पर काम करने में व्यस्त है। हैरानी की बात ये है कि पंडित जी रस्में निभा रहे हैं, लेकिन दूल्हा काम करने में बिजी है। अब इस तस्वीर ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है। इतना ही नहीं यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। किसी कहना है कि काफी मेहनती और ईमानदार दूल्हा है। जबकि, कुछ लोक वर्क फ्रॉम को भी कोस रहे हैं। देखें पोस्ट...

दूल्हे की तस्वीर वायरल

तस्वीर देखकर आपको भी झटका लगा होगा। कई लोगों ने दूल्हे की क्लास भी लगा दी है। कुछ कहना है कि दूल्हा तो रीति-रिवाज का मजाक उड़ा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 'ig_calcutta' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर को हजारों लोग अब तक पसंद कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि दूल्हे की पहचान सैकत दास के रूप में हुई है। जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'घर से काम आपको अगले लेवल तक लेकर जाता है'। कई लोगों ने तो मजे लेते हुए तस्वीर पर कमेंट भी किए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article