क्रिकेट

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड, RR Players List: आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स की ऐसी है पूरी टीम

IPL 2025 Auction, RR Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन में 41 करोड़ रुपए के बजट के साथ उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। आइए जानते हैं कि संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ऑक्शन के बाद कैसी है।

Image

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 स्क्वॉड

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
  • संजू सैमसन करेंगे कप्तानी
  • 2008 के बाद होगी पहले खिताब की तलाश

IPL 2025 Auction, RR (Rajasthan Royals) Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए सउदी अरब के जेद्दा में रविवार 24 नवंबर को प्लेयर्स की नीलामी शुरू हुई। दो दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन के पहले दिन नीलामी के कई रिकॉर्ड बने। नीलामी में सबसे कम बजट के साथ उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। 2008 के बाद अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जोड़ा है। संजू सैमसन, जो पहली बार 2013 में आरआर में शामिल हुए थे, फ्रैंचाइज़ी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। वह 2021 से आरआर का नेतृत्व कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाद जोफ्रा आर्चर एक बार फिर जुड़ गए हैं। वहीं श्रीलंका के धाकड़ स्पिनर महीष तीक्ष्णा और वनिंदु हसरंगा भी राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं। आकाश मढ़वाल और कुमार कार्तिकेय जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम से जुड़े हैं। राजस्थान ने नीलामी में कुल 14 खिलाड़ी खरीदे जिसमें 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। नीलामी के बाद राजस्थान के दल में कुल 20 खिलाड़ी हो गए हैं राजस्थान ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी के बाद राजस्थान के पर्स में अबतक कुल 30 लाख रुपये बचे हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद जानिए जानिए कैसी है राजस्थान रॉयल्स की टीम?

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Rajasthan Royal Retained Players List)

खिलाड़ीकीतम
संजू सैमसन18 करोड़
यशस्वी जायसवाल18 करोड़
रियान पराग14 करोड़
ध्रुव जुरेल14 करोड़
शिमरॉन हेटमायर11 करोड़
संदीप शर्मा4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी (Rajasthan Royals Purchased players IPL 2025 Auction)

क्रमांकखिलाड़ीरोलकीमत (रुपये)
1जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)तेज गेंदबाज12.50 करोड़
2महीष तीक्ष्णा(श्रीलंका)स्पिनर04:40 करोड़
3वनिंद हुसरंगा (श्रीलंका)स्पिनर 05.25 करोड़
4आकाश मढवाल (भारत)तेज गेंदबाज1.20 करोड़
5कुमार कार्तिकेय (भारत)स्पिनर 30 लाख
6नीतीश राणा (भारत)बल्लेबाज4.20 करोड़
7तुषार देशपांडे (भारत)गेंदबाज6.00 करोड़
8शुभम दुबे(भारत)80 लाख
9युद्धवीर चरक(भारत)35 लाख
10फज़लहक फारूकी(अफगानिस्तान)तेज गेंदबाज2 करोड़
11वैभव सूर्यवंशी (भारत)बल्लेबाज 1.1 करोड़
12क्वेना मफाका तेज गेंदबाज1.5 करोड़
13अशोक शर्मा 30 लाख
14क्रुणाल राठौर 30 लाख
15-----
16-----
17-----
18-----
19-----

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड (Rajasthan Royals IPL 2025 Full Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर,जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, वनिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा,

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article