वायरल न्यूज़

Brain Test: दोनों तस्वीरों में छिपे हैं कम से कम 3 अंतर, मगर नजरों का बादशाह भी नहीं ढूंढ पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 14, 2024, 07:42 AM IST

Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन में आज आपके सामने ऐसा चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें दो तस्वीरें हैं और दोनों तीन में अंतर छिपे हैं, जिन्हें आपको खोजकर दिखाना है।

Image

दोनों तस्वीरों में हैं कम से कम तीन अंतर। (Photo/ Social-Media)

Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी वो तस्वीरें या ऑब्जेक्ट जिनमें कुछ खास छिपा होता है और उसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। आज हम एक ऐसे ही खास चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें आपके सामने दो अलग-अलग एक जैसी तस्वीरे हैं। दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसे ही नजर आती हैं और जरा भी अंतर नहीं दिखता है। तस्वीर में आपको बुजुर्ग टेबल पर किताब पढ़ते हुए नजर आएंगे।

तस्वीर में छिपे हैं तीन अंतर

मगर जानते हैं कि इन्हीं बुजुर्ग वाली दोनों तस्वीरों में कम से कम तीन अंतर छिपे हुए हैं, मगर मजाल है कि कोई उन तीनों अंतर को खोजकर दिखा दे। खुद नजरों के बादशाह भी तीनों को अंतर को तय समय में खोजने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। अगर आपमें दम है तो दस सेकंड के भीतर तीन अंतर खोजकर दिखाइए। अगर आपने खोज लिया तो सचमुच आप सुपर जीनियस हैं। हालांकि जवाब भी नहीं खोज पाएंगे तो भी कोई बात नहीं है। यहां आपको जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर दोनों तस्वीरों के बीच तीन अंतर कहां छिपे हुए हैं।

क्या हैं तीन अंतर?

दरअसल तस्वीर में पहला अंतर बुजुर्ग के हेयर स्टाइल में है। दूसरा अंतर उनकी मूंछ और तीसरा अंतर किताब में ही छिपा है। अगर आप अभी भी जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो नीचे गोल घेरे में जवाब भी देख लीजिए।

यहां है जवाब

optical Illusion Puzzle

यहां देखिए तीन अंतर

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article