इंडियन प्रीमियर लीग 2025, दिल्ली कैपिटल्स (DC Playing 11) 2025, DC Players List and Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेगा ऑक्शन 2025 में टीम बनाना आसान बिल्कुल नहीं था। ऋषभ पंत जैसे मैच विनर को रिलीज करने के बाद दिल्ली के सामने टीम बनाने के साथ-साथ कप्तान ढूढंने की भी बड़ी जिम्मेदारी थी। दिल्ली ने इस ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाया है।
फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़े खरीद की बात करें तो केएल राहुल 14 करोड़ और मिचेल स्टार्क 11 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके। दूसरे दिन दिल्ली ने फाफ डुप्लेसिस को स्क्वॉड में शामिल किया। दिल्ली ने मुकेश कुमार को आरटीएम का उपयोग किया। आईपीएल 2025 में दिल्ली ने एक बेहतरीन स्क्वॉड तैयार की है। इस स्क्वॉड में केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं तो कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल, टी नटराजन, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज हैं।
दिल्ली कैपिटल्स रिटेन खिलाड़ियों की सूची (DC Retained Player List)
दिल्ली ने ऑक्शन से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें उनके 47 करोड़ रुपये खर्च हुए। दिल्ली की टीम 73 करोड़ पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी।
DC रिटेन खिलाड़ियों की सूची: अक्षर पटेल (16.5 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये), अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये)।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग इलेवन (Delhi Capitals Playing 11)
फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रुक, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squad)
केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुश्मंथा चमीरा, डोनावेन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी।
