क्रिकेट

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड, LSG Players List: आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स की दमदार प्लेयर्स लिस्ट, देखें यहां

IPL 2025 Auction LSG Full Squad Lucknow Super Giants Players List For Indian Premier League: IPL 2025 Auction, LSG Full Squad: आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स मैनेजमेंट की दमदार टीम बनाने कोशिश रही। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने कुल 19 खिलाड़ियों खरीदा। ऋषभ पंत पर जमकर पैसे लुटाए। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया और कितने खिलाड़ियों को खरीदा।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स का दमदार स्क्वॉड।

Photo : Times Now Digital

IPL 2025 Auction, LSG (Lucknow Super Giants) Full Squad: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने दमदार टीम बनाने की कोशिश रही है। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में पुराने खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। इसके अलावा नए खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया। मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें निकोलस पूरन पर सबसे ज्यादा पैसा खर्चा किया। इसके अलावा रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसीन खान और आयुष बडोनी को रिटेन किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया।

हालांकि, फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लगाई और 27 करोड़ में उनको खरीदा। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। फ्रेंचाइजी ने आरटीएम से शेमार जोसेफ को खरीदा। इसके अलावा टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम को 14 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत मिली थी और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 14 अंक और -0.667 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने पिछली गलतियों को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों पर बोली लगाई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 51 करोड़ रुपये खर्च किए। ऑक्शन बजट में 120 करोड़ रुपए में से 69 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरी थी। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 19 खिलाड़ियों को खरीदा। अब टीम के पास 10 लाख रुपए शेष रहा। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया और कितने खिलाड़ियों को खरीदा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (LSG Retained Players List IPL 2025)

रिटेनशन खिलाड़ी का नाम कीमत
1निकोलस पूरन(वेस्टइंडीज)21 करोड़ रुपए
2रवि बिश्नोई (भारत)11 करोड़ रुपए
3मयंक यादव (भारत)11 करोड़ रुपए
4मोहसीन खान (भारत)4 करोड़ रुपए
5आयुष बडोनी (भारत)4 करोड़ रुपए

एलएसजी द्वारा आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी (LSG IPL 2025 Auction Buys)

खिलाड़ी नंबरखिलाड़ी का नाम रोलकीमत
1.ऋषभ पंत बल्लेबाज27 करोड़
2.डेविड मिलरबल्लेबाज7.50 करोड़
3.एडेन मार्करमबल्लेबाज 2 करोड़ (बेस प्राइज)
4. मिचेल मार्शऑलराउंडर3.40 करोड़
5.आवेश खानगेंदबाज 9.75 करोड़
6.अब्दुल समदऑलराउंडर4.20 करोड़
7. आर्यन जुयालविकेटकीपर-बल्लेबाज30 लाख(बेस प्राइज)
8. आकाश दीप गेंदबाज8 करोड़
9. हिम्मत सिंहबल्लेबाज30 लाख
10. शाहबाज अहमद ऑलराउंडर2.40 करोड़
11. एम. सिद्धार्थ गेंदबाज75 लाख
12. दिग्वेश सिंहगेंदबाज 30 लाख
13. आकाश सिंहगेंदबाज 30 लाख
14.शेमार जोसेफगेंदबाज75 लाख
15. मैथ्यू ब्रीत्जकेबल्लेबाज75 लाख
16.प्रिंस यादवऑलराउंडर 30 लाख
17. दिग्वेश सिंहगेंदबाज30 लाख
18. आकाश सिंहगेंदबाज 30 लाख
19.युवराज चौधरीऑलराउंडर 30 लाख

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम (LSG Full Players List For IPL 2025)

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसीन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, आवेश खान, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, शेमार जोसेफ, मैथ्यू ब्रीत्जके, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article