Divorce Party Celebration: कुछ साल रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की एक मूवी आई थी। इस फिल्म में एक गाना था, जो ब्रेकअप पार्टी पर आधारित था। इस गाने के बोल 'द ब्रेकअप सॉन्ग' है, जो काफी फेमस भी हुआ था। सोशल मीडिया पर भी कई सारे ब्रेकअप पार्टी वाले वीडियो भी वायरल हो चुके हैं लेकिन क्या कभी आपने तलाक पार्टी देखी है। आइए आज आपको दिखाते हैं..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो अपनी पत्नी के पुतले के साथ फोटो क्लिक करा रहा है। पास में एक बैनर भी टंगा हुआ है, जिस पर लिखा है - तलाक पार्टी। इस बैनर में शादी की तारीख 30 जून 2020 लिखा हुआ है और नीचे तलाक की तारीख 01 अगस्त 2024 लिखा है। ये वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है, जो बेहद ही गजब का है।
पत्नी के पुतले के मनाया तलाक पार्टी
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी रिएक्शन और कमेंट्स आए हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि भगवान आपको इस दर्द से निकलने में मदद करें। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि भाई तुमने तो दिल पर ही ले लिया। बता दें, इस वीडियो को 'm_s_dhakad_041' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
