Old Man Kiss on Bike: आपने सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स बाइक चलाते हुए ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोगों ने उसे बुजुर्गों का इमरान हाशमी करार दिया है। दरअसल, यह शख्स बाइक चलाते समय एक महिला को Kiss करता दिख रहा है। इस दौरान महिला भी Kiss को काफी एंजॉय करती दिखाई दे रही है।
बाइक चलाते समय पीछे घूमकर महिला को करता है KISS
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बुजुर्ग शख्स पर बुढ़ापे में जवानी सवार हो रही है तो कोई कह रहा है कि बुजुर्ग शख्स ऐसी करतूत के दौरान छोटे बच्चे की जिंदगी के बारे में भी नहीं सोच रहा है। आप भी देख सकते हैं कि जिस तरह बुजुर्ग शख्स बाइक चलाते समय पीछे घूमकर महिला को किस करता है। उससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। वह बहुत ही बेतरतीब तरीके से बाइक चला रहा है। इस दौरान जरा सी भी चूक होने पर उसकी बाइक लड़खड़ाकर एक्सीडेंट का शिकार हो सकती थी। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स पर आशिकी का भूत तो सवार है ही, इसके साथ ही स्टंट का भी भूत सवार है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स सड़क पर फुल स्पीड में बाइक चला रहा है। बुजुर्ग शख्स के साथ बाइक पर एक जवान लड़की बैठी हुई है। जिसने अपनी गोद में एक बच्चे को बिठाया हुआ है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि महिला बुजुर्ग शख्स की कौन थी। हो सकता है कि वह शख्स की पत्नी हो। भले ही वह शख्स की पत्नी हो, लेकिन इस तरह फुल स्पीड बाइक पर किस करता देख लोग बुजुर्ग पर भड़क गए हैं। वीडियो को 'ज़िन्दगी गुलज़ार है' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'बुजुर्गो का इमरान हाशमी'
