क्रिकेट

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड, MI Players List: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की ऐसी है नई पलटन

MI Full Squad 2025, Mumbai Indians Team Players List, IPL Auction (आईपीएल ऑक्शन ) 2025: रिटेंशन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों वाली अपनी कोर को बरकरार रखने के बाद मुंबई इंडियन्स ने मेगा ऑक्शन में नई पलटन तैयार की है। मुंबई ने 8 विदेशी सहित कुल 18 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा है। जानिए कैसी है नए सीजन के लिए मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम?

Image

आईपीएल 2024 मेगा ऑक्शन मुंबई इंडियन्स फुल स्क्वॉड

, MI Full Squad 2025, Mumbai Indians Team Players List, IPL Auction 2025: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। 31 अक्टूबर को नीलामी से पहले 5 भारतीय खिलाड़ियों रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन करने का ऐलान किया था। ये खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स की कोर हैं और पूरी टीम इन पांच खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द नजर आती है। ऐसे में मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने 75 करोड़ रुपये इन पांच धाकड़ खिलाड़ियों को रिटेन करने में खर्च कर दिए थे ऐसे में नीलामी में 8 विदेशी सहित 20 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 45 करोड़ रुपये शेष थे। मुंबई इंडियन्स ने कुल 18 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा इसके साथ ही उनकी टीम में कुल खिलाड़ियों की संख्या 23 हो गई है। जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मुंबई के पर्स में नीलामी के बाद 20 लाख रुपये शेष बचे हैं। अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई के लिए नीलामी में खरीदे गए आखिरी खिलाड़ी बने। आइए जानते हैं मेगा ऑक्शन के बाद कैसी है मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम?

मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम (IPL 2025 Mumbai Indians Full Squad)

क्रमांकप्लेयरभूमिकाराशि
1हार्दिक पांड्या (रिटेन्ड)ऑलराउंडर16.35
2रोहित शर्मा (रिटेन्ड)बल्लेबाज16.30
3जसप्रीत बुमराह (रिटेन्ड)तेज गेंदबाज18.00 करोड़
4सूर्यकुमार यादव (रिटेन्ड)बल्लेबाज16.35
5तिलक वर्मा (रिटेन्ड)बल्लेबाज 08:00 करोड़
6ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)गेंदबाज 12.50 करोड़
7नमन धीर(भारत)(आरटीएम)ऑलराउंडर 05.25 करोड़
8रॉबिन मिंज(भारत)विकेटकीपर 65 लाख
9कर्ण शर्मा (भारत)लेग स्पिनर50 लाख
10रियान रिकल्टन (दक्षिण अफ्रीका)बैट्समैन 1 करोड़
11दीपक चाहर (भारत)तेज गेंदबाज 9.25 करोड़
12अल्लाह गज़नफर (अफगानिस्तान)स्पिनर4.80 करोड़
13विल जैक्स(इंग्लैंड)बैट्समैन5.25 करोड़
14अश्विनी कुमार (भारत)30 लाख
15मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)स्पिन ऑलराउंडर 2.0 करोड़
16रीस टॉप्ली(इंग्लैंड)तेज गेंदबाज 75 लाख
17श्रीजिथ कृष्णा (भारत)विकेटकीपर बल्लेबाज30 लाख
18एस राजू (भारत)30 लाख
19बेवेन जैकब्स 30 लाख
20अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर30 लाख
21लिजाड विलियम्स 75 लाख
22विग्रेश पुथुर 30 लाख
23राज अंगद बावाऑलराउंडर30 लाख
24
25
45 करोड़ में 8 विदेशी सहित कुल 20 खिलाड़ियों की खरीदारी करके टीम का गठन मुबई इंडियन्स के मैनेजमेंट ने किया है। नीलामी से पहले मेहला जयवर्धने की टीम मैनेजमेंट में बतौर हेड कोच वापसी हुई थी। ऐसे में उनकी अहम भूमिका नीलामी के दौरान नजर आई।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम (MI Full Players List For IPL 2025)

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गज़नफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा,

IPL Mega Auction 2025: MI, LSG, PBKS, RR, RCB, SRH, CSK, DC, GT, KKR Full Squad Palyers List: Check Here

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article