क्रिकेट

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025, चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड, CSK Players List: नूर अहमद बने चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी, यहां देखिए 2025 प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2025 auction CSK full squad Chennai Super Kings players list for Indian premier league- IPL 2025 Auction, CSK Full Squad: आईपीएल मेगा ऑक्शन में चेन्नई टीम मैनेजमेंट 55 करोड़ रुपये के साथ उतरी। इससे पहले उसने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। पहले दिन सीएसके ने 7 खिलाड़ियों को खरीदा और दूसरे दिन 13 खिलाड़ियों की खरीददारी सीएसके ने की।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड (साभार-TNN)

IPL 2025 auction CSK full squad Chennai Super Kings players list for Indian premier league- IPL 2025 Auction, CSK Full Squad: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 55 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी और उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जमकर खरीददारी की। चेन्नई के पास एक आरटीएम कार्ड का विकल्प था जिसे उसने रचिन रवींद्र पर इस्तेमाल किया। मेगा ऑक्शन में चेन्नई अपने 20 स्लॉट जिसमें से 7 ओवरसीज को भरने के लिए उतरा था और ऑक्शन के पहले दिन उसने 7 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी थे। दूसरे दिन सीएसके ने 13 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया।

सीएसके ने बनाई 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड

चेन्नई ने 25 खिलाड़ियों का मजबूत स्क्वॉड बनाया है जिसमें 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा इस स्क्वॉड मे धोनी सहित 11 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं। चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो इस बार उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद पर 10 करोड़ लुटाए।

पहले दिन चेन्नई द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

चेन्नई ने ऑक्शन के पहले दिन नूर अहमद पर सबसे ज्यादा पैसा लुटाया। नूर अहमद को चेन्नई ने 10 करोड़ में खरीदा। नूर अहमद के अलावा चेन्नई ने डेवन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहम और विजय शंकर को शामिल किया। अब चेन्नई के पास 15 करोड़ 60 लाख रुपये बचे हैं और 13 स्लॉट भरने हैं जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी अनिवार्य है।

इससे पहले सीएसके ने रिटेंशन में 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसके लिए उसने 65 करोड़ रुपये खर्च किए थे। चेन्नई ने सबसे ज्यादा पैसे अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर लुटाए थे। गायकवाड़ और जडेजा को सीएसके ने 18-18 करोड़ में खरीदा था।

इसके अलावा चेन्नई ने मथिसा पथिराना को 13 और शिवम दुबे को 12 करोड़ में रिटेन किया था। आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी को सीएसके बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ में रिटेन करने में कामयाब रही थी। 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई आखिरी बार साल 2023 में चैंपियन बना था। 2024 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड (CSK Full Squad)
प्लेयर्सरोलप्राइस
1.रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) (रिटेन)बैटर18 करोड़
2.रवींद्र जडेजा (रिटेन)ऑलराउंडर18 करोड़
3.मथिसा पथिराना (रिटेन)तेज गेंदबाज13 करोड़
4.शिवम दुबे (रिटेन)ऑलराउंडर12 करोड़
5.एमएस धोनी (रिटेन)विकेटकीपर4 करोड़
6.डेवॉन कॉन्वे विकेटकीपर बल्लेबाज6 करोड़ 25 लाख
7.राहुल त्रिपाठीबल्लेबाज3 करोड़ 40 लाख
8.रचिन रवींद्र बल्लेबाज4 करोड़
9.रविचंद्रन अश्विनस्पिन गेंदबाज9 करोड़ 75 लाख
10.खलील अहमदतेज गेंदबाज4 करोड़ 80 लाख
11.नूर अहमदस्पिन गेंदबाज10 करोड़
12.विजय शंकरऑलराउंड1 करोड़ 20 लाख
13.सैम करनऑलराउंडर2 करोड़ 40 लाख
14.अंशुल कंबोजतेज गेंदबाज3 करोड़ 40 लाख
15.मुकेश चौधरीतेज गेंदबाज30 लाख
16.शेख रशीदबल्लेबाज30 लाख
17.दीपक हुडाबल्लेबाज1 करोड़ 70 लाख
18.गुरजपनीत सिंहतेज गेंदबाज2 करोड़ 20 लाख
19.जैमी ओवर्टन ऑलराउंडर1 करोड़ 50 लाख
20.नाथन एलिसतेज गेंदबाज2 करोड़
21.कमलेश नागरकोटीतेज गेंदबाज30 लाख
22.रामकृष्ण घोषऑलराउंडर30 लाख
23.श्रेयस गोपालस्पिन गेंदबाज30 लाख
24.वंश बेदी विकेटकीपर55 लाख
25.सी आंद्रे सिद्धार्थबैटर30 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वॉड (CSK Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

कैसा रहा था चेन्नई का पिछला सीजन

आईपीएल 2024 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई ने प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर थी। 14 मैच में टीम 7 में जीत दर्ज कर पाई थी जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि आईपीएल 2025 जोकि संभवत: एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा जीत के साथ विदाई दी जाए। इसके लिए टीम हर संभव प्रयास करेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article