IPL 2025 Auction, KKR (Kolkata Knight Riders) Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर चैम्पियन वाली टीम तैयार कर ली है। टीम में श्रेयस अय्यर नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने धाकड़ खिलाड़ियों की टोली तैयार कर ली है। फ्रेंचाइजी में पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के साथ कई नए खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी थी और टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने कुल छह खिलाड़ियों रिटेन किया। इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को शामिल किया। हालांकि, केकेआर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था।
डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 69 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि ऑक्शन बजट 120 करोड़ रुपए में से 51 करोड़ रुपए लेकर उतरी थी। फ्रेंचाइजी ने 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। अब उनके पास सिफ 5 लाख रुपए शेष हैं। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को कोलकात नाइट राइडर्स ने रिटेन किया और कितने खिलाड़ियों को खरीदा।
कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (KKR Retained Players List IPL 2025)
| आईपीएल 2025 रिटेनशन | आईपीएल खिलाड़ी का नाम | कीमत |
| 1 | रिंकू सिंह (भारत) | 13 करोड़ रुपए |
| 2 | वरुण चक्रवर्ती (भारत) | 12 करोड़ रुपए |
| 3 | सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) | 12 करोड़ रुपए |
| 4 | आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) | 12 करोड़ रुपए |
| 5 | हर्षित राणा (भारत) | 4 करोड़ रुपए |
| 6 | रमनदीप सिंह (भारत) | 4 करोड़ रुपए |
केकेआर आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी लिस्ट (KKR IPL 2025 Auction Buys List)
| नंबर | आईपीएल खिलाड़ी का नाम | आईपीएल खिलाड़ियों का रोल
आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइटराइर्डा की पूरी टीम (KKR Full Players List )
रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक,
