भारत में सोने की कीमत पर प्रतिदिन लाखों लोग नजर रखते हैं क्योंकि पूरे साल में कई मौकों पर इस कीमती धातु को खरीदना शुभ माना जाता है। फ्यूचर एक्सपायरी डेट के लिए सोने की कीमतों पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नजर रखी जाती है, जबकि भारत के कई शहरों में स्पॉट गोल्ड की कीमत में मामूली अंतर होता है।
आज अपने शहर में सोने की कीमत जानें। वैश्विक संकेतों और हाजिर कीमतों पर नजर रखते हुए, हर दिन सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। भू-राजनीतिक मुद्दों से लेकर पीक सीजन के दौरान सप्लाई-डिमांड फैक्टर, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों और कमोडिटी सेगमेंट में अस्थिरता तक, कई ऐसे फैक्टर हैं जो अलग-अलग लोकेशंस पर सोने की कीमतों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
सोने के रेट 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आधार पर तय होते हैं। कीमत पहले अमेरिकी डॉलर में तय की जाती है, जो डॉलर के रुपये के मुकाबले ऊपर-नीचे होने पर उतार-चढ़ाव करती रहती है।
सोने की कीमत तय करने के लिए कई शुल्क, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सरचार्ज, इंफ्रा और कृषि उपकर आदि लगाए जाते हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार भारत में शादीशुदा महिलाएं 500 ग्राम सोना, अविवाहित महिलाएँ 250 ग्राम सोना और अविवाहित या विवाहित पुरुष 100 ग्राम सोना रख सकते हैं।