लाइव क्रिकेट स्कोर, IND VS AUS 3rd Test: बारिश के चलते समाप्त हुआ पहले दिन का खेल, केवल 13.2 ओवर का हो सका मैच
लाइव क्रिकेट स्कोर, IND VS AUS 3rd Test: बारिश के चलते समाप्त हुआ पहले दिन का खेल, केवल 13.2 ओवर का हो सका मैच
पर्थ में खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में जोरदार वापसी की। मिशेल स्टार्क ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए छह विकेट चटकाए। ट्रैविस हेड ने शानदार शतक जड़ते हुए बल्लेबाजी की अगुआई की और ऑस्ट्रेलिया को नियंत्रण में रखा। कप्तान पैट कमिंस ने भी दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। चोट से वापसी करने वाले जोश हेजलवुड के साथ ऑस्ट्रेलिया का पहले से ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो गया है। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
ब्रिसबेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
ब्रिसबेन टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
