वायरल न्यूज़

Video: चप्पलचोर सांप! महिलाओं ने खींचकर मारा तो लेकर भाग गया, देखकर नहीं होगा भरोसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 26, 2022, 10:14 AM IST

Chappalchor Shanp: वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप उस चप्पल को अपने मुंह में दबाता है और जोर-जोर से भाग निकालता है। जब सांप चप्पल मुंह में दबाकर भाग रहा होता है, इस दौरान उसका फन हवा में होता है और चप्पल मुंह में होता है।

Image

चप्पलचोर सांप

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • चप्पल चुराकर भाग गया सांप
  • चिल्लाती रह जाती हैं महिलाएं

Chappalchor Shanp: आपने कुत्तों को चप्पल लेकर भागते देखा होगा। अक्सर कुत्ते घर के बाहर पड़े चप्पल अपने मुंह में दबाकर उठा ले जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक सांप चप्पल लेकर भागता दिख रहा है। वीडियो थोड़ा फनी भी है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप को अपनी ओर आते हुए देखकर एक महिला ने उसे चप्पल फेंककर मार दिया। इसके बाद जो हुआ उसने लोगों को हैरानी में डाल दिया।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो वाकई में होश उड़ाने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप उस चप्पल को अपने मुंह में दबाता है और जोर-जोर से भाग निकालता है। जब सांप चप्पल मुंह में दबाकर भाग रहा होता है, इस दौरान उसका फन हवा में होता है और चप्पल मुंह में होता है। यह नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए है। वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वहां से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए IFS अधिकारी परवीन कासवान ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है।' फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, जिस तरह की बोली महिलाएं बोल रही हैं, उससे यह वीडियो पूर्वांचल के इलाके का लगता है। मात्र 30 सेकंड का यह वीडियो इन दिनों धमाल मचा रहा है। आप देख सकते हैं कि एक महिला सांप को देखकर पहले चिल्लाती है। इसके बाद उसे चप्पल फेंककर मार देती है। फिर सांप अपने मुंह में चप्पल दबाकर फन उठाते हुए भाग जाता है। यह देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं, जबकि वह महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगती है कि चप्पल कहां लेकर जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article