बिजनेस

8th Pay Commission: सैलरी हर 5 साल में हो रिवाइज... जानें क्या-क्या मांग कर रहे कर्मचारी यूनियन, होगा लागू?

8th Pay Commission: महासंघ देशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 7 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें डाक, इनकम टैक्स, अकाउंट्स, सर्वेक्षण, जनगणना, सीपीडब्ल्यूडी, सीजीएचएस आदि विभाग शामिल हैं। महासंघ के अंतर्गत 130 से अधिक संघ और महासंघ आते हैं।

Image

लेबर महासंघ ने बढ़ती महंगाई और करेंसी वैल्यूएशन के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग की है।

Photo : Times Now Digital

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और लेबर महासंघ (Confederation of Central Government Employees and Workers) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग की है। महासंघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई और करेंसी वैल्युएशन में गिरावट को देखते हुए यह कदम आवश्यक है। महासंघ देशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 7 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें डाक, इनकम टैक्स, अकाउंट्स, सर्वेक्षण, जनगणना, सीपीडब्ल्यूडी, सीजीएचएस आदि विभाग शामिल हैं। महासंघ के अंतर्गत 130 से अधिक संघ और महासंघ आते हैं।

सैलरी रिवीजन की आवश्यकता

महासंघ ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन आखिरी बार 1 जनवरी 2016 से रिवाइज किया गया था। वर्तमान में महंगाई भत्ता (DA) की दर 53% से अधिक हो चुकी है और इसे 7 जुलाई 2024 तक बढ़ने की संभावना है। महासंघ का कहना है कि कोविड-19 के बाद कई वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की जीवनशैली प्रभावित हुई है। औसतन 5.5% की महंगाई दर और बढ़ती ब्याज दरें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन स्तर पर नकारात्मक असर डाल रही हैं।

सैलरी रिवीजन हर पांच साल में हो

महासंघ ने यह भी सुझाव दिया कि केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन संरचना इस प्रकार होना चाहिए कि यह देश की प्रमुख प्रतिभाओं को आकर्षित कर सके। पत्र में यह भी कहा गया है कि वेतन रिवीजन प्रक्रिया हर पांच साल में की जानी चाहिए।

वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया में समय की आवश्यकता

महासंघ ने बताया कि केंद्रीय वेतन आयोगों के गठन और रिपोर्ट पेश करने में सामान्यत: दो साल का समय लगता है, और फिर सरकार को इसे लागू करने में 6 महीने या उससे अधिक का समय लग जाता है। इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की आवश्यकता है।

जल्द गठन की अपील

महासंघ ने महंगाई और करेंसी वैल्युएशन में गिरावट को देखते हुए सरकार से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन जल्द से जल्द करने की अपील की है। यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले और वे सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें, जिससे आम जनता को इसका लाभ पहुंचे। केंद्रीय कर्मचारियों का अगला वेतन रिवीजन 1 जनवरी 2026 से होने वाला है। महासंघ ने इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की आवश्यकता जताई है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article