पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी
दिल्ली में तापमान में और आएगी गिरावट
डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिन में तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूरी दिल्ली के स्टेशन में आज न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ-साथ 16 और 17 दिसंबर को विजिबिलिटी में भी कमी की उम्मीद की जा रही है।
बेंगलुरु में आज कैसा रहा मौसम?
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज
दिल्ली में बढ़ा तापमान
राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
आज राजस्थान के नागौर, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर, सीकर, करौली और कोटा में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर
मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, शामली,मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद, ज्योतिबाफुले, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में बारिश का कहर
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने तिरुनेलवेली में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि कन्याकुमारी, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर और पुडुकोट्टई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
