क्रिकेट

आईपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग XI, KKR Playing 11 2025: डिफेंडिंग चैम्पियन KKR की ऐसी होगी मजबूत प्लेइंग-11, ये हो सकते हैं कप्तान

केकेआर संभावित प्लेइंग इलेवन 2025, Kolkata Knight Riders Players List and Full Squad, KKR Playing 11 2025: डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स की एक बार फिर मजबूत टीम बनाने की कोशिश रही। टीम ने कुल 21 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया है। इसमें वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल के नए सीजन में केकेआर की प्लेइंग- 11 कैसी होगी।

Image

ऐसी हो सकती है डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर की प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

इंडियन प्रीमियर लीग 2025, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing 11) 2025, KKR Players List and Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing 11) 2025, KKR Players List and Full Squad: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का रोमांचक अब समाप्त हो चुका है। डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने खिताब को बचाने के लिए एक बार फिर मजबूत टीम तैयार कर ली है। ऑक्शन में केकेआर ने अपने पुराने खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ियों पर बोली लगाई और एक शानदार टीम बनाने की कोशिश रही। केकेआर के स्क्वॉड में वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोइन अली, अजिंक्य रहाणे, क्विंटन डी कॉक सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि, वे इस बार टीम के साथ नहीं हैं। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया था। अब वे पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए हैं।

अय्यर को मिल सकती है कप्तानी

केकेआर की टीम की कमान अय्यर के पार ही रहने वाली है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन में टीम को चैम्पियन बनाया था। वे टीम के साथ नहीं है, लेकिन खिताबी मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलने वाले वेंकटेश अय्यर केकेआर के साथ एक बार फिर जुड़ गए हैं। टीम ने अभी नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि टीम की कमान वेंकटेश अय्यर संभाल सकते हैं।

केकेआर में दिखी चेन्नई की झलक

ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स में चेन्नई सुपर किंग्स की झलक दिखी। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो केकेआर से जुड़ गए हैं। ऑक्शन में उनकी झलक देखने को मिली। केकेआर ने ऑक्शन में चेन्नई के लिए तूफानी पारी खेल चुके मोइन अली और अजिंक्य रहाणे को खरीदा। अब वे केकेआर से खेलते नजर आएंगे।

केकेआर की संभावित प्लेइंग-11

केकेआर की टीम वेंकटेश अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। इसके अलावा टीम में सुनीर नरेन, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और एनरिक नोर्खिया भी शामिल हो सकते हैं।

केकेआर का पूरा स्क्वॉड

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्य, एनरिक नोर्किया, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमैन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, उमरान मलिक, अनुकुल रॉय, मयंक मारकंडे, लवनीथ सिसोदिया।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article