LK Advani Health: भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है। लाल कृष्ण आडवाणी कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है।
आडवाणी की स्थिति स्थिर
अपोल में न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
आडवाणी की तबीयत चल रही है खराब
पूर्व उप प्रधानमंत्री को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।
नड्डा ने ली जानकारी
केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में एडमिट लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। आडवाणी के परिवार वालों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से भी फोन पर बात की है।
