अध्यात्म

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की आखिरी पूर्णिमा होती है। इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए लकी रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा।

Image

Margashirsha Purnima 2024

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत इस साल 15 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने का खास महत्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को धन, धान्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल की आखिरी पूर्णिमा किन राशिवालों के लिए शुभ रहने वाली है।

Margashirsha Purnima 2024 Lucky Zodiac (मार्गशीर्ष पूर्णिमा लकी राशियां 2024)

कर्क राशि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। इस दिन आपको धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी। सेहत का भरपूर लाभ मिलेगा। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। लंबे समय से रूका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन कई शुभ समाचार लेकर आएगा। इस समय में आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यदि किसी ने कोई कर्ज ले रखा है तो वो भी वापस मिल जाएगा। परिवार के साथ अच्छा दिन गुजरेगा। मित्रों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा खास रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। कोई नई बिजनेस डील पक्की होने की संभावना है। राजनीति में आप अच्छा काम करेंगे। यदि आप किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो ये समय आपके के लिए अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने की अधिक चांस होंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article