इंडियन प्रीमियर लीग 2025, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing 11) 2025, CSK Players List and Full Squad: चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा की तरह बड़े नामों के पीछे भागने की जगह युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों पर बोली लगाई। चेन्नई ने रचिन रवींद्र और डेवॉन कॉन्वे को दोबारा स्क्वॉड में लाने में सफलता हासिल की। सीएसके ने अपना एकमात्र आरटीएम रचिन रवींद्र के लिए यूज किया। स्पिन गेंदबाजी पर भी चेन्नई ने भरोसा जताया और 9 साल बाद रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई।
अश्विन के अलावा चेन्नई ने अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद पर भरोसा जताया जो पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 10 करोड़ लुटाए। तेज गेंदबाजी ऑप्शन में चेन्नई ने खलील अहमद, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस और कमलेश नागरकोटी को शामिल किया।
IPL 2025 में CSK के 5 महंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2025 की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये में खरीदा। नूर अहमद के अलावा अश्विवन (9 करोड़ 75 लाख), डेवॉन कॉन्वे (6 करोड़ 25 लाख), खलील अहमद (4 करोड़ 80 लाख) और रचिन रवींद्र (4 करोड़ में) खरीदा।
चेन्नई द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (CSK Retained Player List)
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), और रवींद्र जड़ेजा (18 करोड़), एमएस धोनी को 4 करोड़ में अनकैप्ड कैटेगरी में बरकरार रखा गया।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (Chennai Super Kings Playing XI Prediction)
रुतुराज गायकवाड़ कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, मथिसा पथिराना, खलील अहमद।
इंपैक्ट प्लेयर- नूर अहमद
