Dulhe Ka Video: भारत में इन दिनों जमकर शादियां हो रही हैं। आपको जगह-जगह बारात और शादी देखने को मिल जाएगी। बारात के दिन दूल्हा सबसे खास होता है, उसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जाते हैं। दूल्हा बारात कैसे लेकर जाएगा, उसके लिए भी इंतजाम कम नहीं होता है। ज्यादातर दूल्हे घोड़ी पर बैठकर ही बारात लेकर जाते हैं। हालांकि, कई बार दूल्हा कार से भी बारात लेकर जाता नजर आता है।
दूल्हे को नहीं मिलती है घोड़ी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को शादी में घोड़ी नहीं मिलती है। इसके बाद बारातियों ने ऐसा जुगाड़ निकाला, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब दूल्हे को बारात में घोड़ी नहीं मिलती है तो लड़के पक्ष के लोगों ने कमाल का कारनामा किया। इस कारनामे को देखकर आपको भी मौज आ जाएगी। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दूल्हे के घरवाले गूगल पर घोड़ी की तस्वीर ढूंढते हैं। इसके बाद प्रिंटर की मदद से उसे प्रिंट करके दूल्हे की गाड़ी के आगे लगा देते हैं। यह देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो को रोहन अग्रवाल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जिसे देखकर लोग जमकर मौज ले रहे हैं।
