वायरल न्यूज़

शादी के हसीन सपने को गर्लफ्रेंड ने किया चकनाचूर, उसी 'धोखेबाज' के नाम से बॉयफ्रेंड ने खोल दी चाय की दुकान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 22, 2022, 06:52 PM IST

M Bewafa Tea Shop: प्यार में धोखा खाने के डेढ़ साल बाद युवक ने प्रेमिका के नाम की चाय की दुकान खोली। इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहां​​ प्यार में धोखा खाए लोगों को सस्ती चाय मिलती है। जबकि प्रेमी जोड़ों के लिए यहां चाय डबल कीमत पर मिलती है। इसके साथ ही नॉर्मल लोगों को तीन गुने पर चाय मिलती है।

Image

बेवफा चाय वाला (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्यार में शख्स को मिला धोखा
  • युवक ने खोली चाय की दुकान
  • गर्लफ्रेंड के नाम की चाय की दुकान

M Bewafa Tea Shop: प्यार में धोखा मिलने पर कई लोग गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने के बाद ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर आपको आश्चर्य होगा। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक दिलजले आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेवफाई के बाद खिलचीपुर नगर के बस स्टैंड पर चाय की दुकान खोल ली। सबसे अहम बात यह है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसी के नाम के पहले अक्षर का इस्तेमाल करते हुए दुकान का नाम 'M बेवफा चायवाला' रख दिया।

अजब गजब चाय की दुकान

युवक ने प्यार में धोखा खाने के डेढ़ साल बाद प्रेमिका के नाम की चाय की दुकान खोली। इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि यहां प्यार में धोखा खाए लोगों को सस्ती चाय मिलती है। जबकि प्रेमी जोड़ों के लिए यहां चाय डबल कीमत पर मिलती है। इसके साथ ही नॉर्मल लोगों को तीन गुने पर चाय मिलती है। यह चाय की दुकान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोगों को दुकान का नाम और चाय खूब पसंद आ रही है। यहां पर दिल टूटे आशिकों के लिए मात्र 5 रुपये में चाय मिलती है।

इश्क में धोखा खाए शख्स अंतर ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कहा था कि जब भी वह कभी कोई दुकान खोले तो उसके नाम पर दुकान का नाम रखे। अब जबकि उसने चाय की दुकान खोली है, तो उसने सच्चे प्रेमी की तरह अपनी बेवफा प्रेमिका का वादा पूरा किया है। दुकान में लिखी एक शायरी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दुकान चलाने वाले आशिक का नाम अंतर गुर्जर है। वह अभी BA फाइनल में पढ़ रहा है।जब उससे इस पूरे मामले के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि 5 साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी।

प्रेमिका को मिल गया कोई और

पहली मुलाकात के बाद ही दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में करीब डेढ़ साल तक बातचीत होती रही। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई, लेकिन बाद में प्रेमिका ने कहीं और सगाई कर ली और उसके शादी के हसीन सपनों को तोड़ दिया। प्रेमिका ने यह कहकर रिश्ता खत्म कर लिया था कि वह कुछ कमाता नहीं है। वहीं जिस लड़के से उसकी सगाई हुई है, उसके पास सब कुछ है। प्रेमिका ने उससे कहा था कि तुम्हारे पास क्या है?

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article