स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि, वर्ल्ड एथलेटिक्स हेरिटेज कलेक्शन में शामिल हुई पेरिस ओलंपिक की टी-शर्ट

पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की टी-शर्ट को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने अपने हेरिटेज कलेक्शन में शामिल किया है। नीरज ने अपनी जर्सी वर्ल्ड एथलेटिक्स को अपनी पेरिस ओलंपिक की जर्सी दान कर दी थी।

Image

नीरज चोपड़ा

Photo : AP

मोनाको: स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा उन 23 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह(World Athletics Heritage Collection) में शामिल किया गया है जो वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (एमओडब्ल्यूए) के ऑनलाइन थ्री डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हैं।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने चोपड़ा ने इस साल पेरिस खेलों में पहनी गई प्रतियोगिता की टी-शर्ट दान कर दी है। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था।

चोपड़ा के अलावा यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख (विश्व एथलेटिक्स की महिला ‘फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर’) और उनकी साथी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता थिया लाफॉन्ड उन एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विरासत संग्रह में शामिल किया गया है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने एथलीटों की उनके प्रतियोगिता गियर और पदक दान करने के लिए सराहना की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article