देश

जस्टिस शेखर के खिलाफ चलेगा महाभियोग? लोकसभा में नोटिस पर 100 सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Justice Shekhar Yadav News: श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा कि उन्होंने विहिप के एक कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा में एक नोटिस दिया है।

Image

Justice Shekhar Kumar Yadav

Photo : Twitter

Justice Shekhar Yadav News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कथित विवादित बयान देने वाले जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी है। श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जस्टिस शेखर के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि उन्होंने विहिप के एक कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा में एक नोटिस दिया है।

मेहदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज 100 से अधिक माननीय सांसदों के हस्ताक्षरों के साथ यह महाभियोग प्रस्ताव पेश किया। मैं उनका आभारी हूं और मुझे विश्वास है कि हमारे देश में अभी भी ऐसे लोग हैं जो एकता, बहुलता, समानता और संविधान के मूल्यों एवं भावना में विश्वास करते हैं। उन्होंने नोटिस का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों और संसद में अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जस्टिस शेखर के बयान पर भड़का विपक्ष

दस दिसंबर को मेहदी ने कहा था कि वह न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ महाभियोग का नोटिस लाएंगे और इसके लिए उन्हें 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

विश्व हिंदू परिषद के आठ दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति यादव ने कथित तौर पर कहा था कि समान नागरिक संहिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, लैंगिक समानता और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देना है। इसके एक दिन बाद न्यायाधीश के बयान संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर आए, जिसके बाद विपक्षी नेताओं सहित कई हलकों से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article