क्रिकेट

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Weather Report: क्या दूसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए रविवार को कैसा रहेगा ब्रिस्बेन के मौसम का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा और केवल 13.4 ओवर का खेल हो सका। ऐसे में जानिए गाबा टेस्ट के दूसरे दिन कैसा रहेगा ब्रिस्बेन के मौसम का हाल और रविवार को कितनी है बारिश की संभावना?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • गाबा में दूसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल
  • बारिश की 50 प्रतिशत है संभावना
  • पहले दिन हो सका केवल 13.2 ओवर का खेल

ब्रिस्बेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले शनिवार से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू हुए पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। दिन में केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बगैर किसी नुकसान के 28 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। मौसम के हालात और आउटफील्ड के गीले होने की वजह से पहले खेल को रद्द कर दिया गया। ऐसे में अब दोनों टीमों के प्रशंसकों की नजरें दूसरे दिन के मौसम पर आ टिकी हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि दूसरे दिन खेल हो पाएगा या नहीं। ऐसे में ब्रिस्बेन में मौजूद टाइम्स नाउ संवाददाता अंकन कर ने दूसरे दिन के मौसम का हाल बताया है।

दूसरे दिन बारिश की 50 प्रतिशत है संभावना

ऑस्ट्रेलिया सरकार के मौसम विभाग के मुताबिक, ब्रिस्बेन में रविवार को भी आसमान में अधिकांश वक्त बादल छाए रहेंगे। तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में शून्य से 10 मिली लीटर के बीच बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना 50 प्रतिशत तक है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना दिन और दोपहर के वक्त है। ऐसे में कम से कम एक सत्र का खेल तो हो सकता है। दिन में 15 से 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दोपहर होते होते हवा की रफ्तार में कमी आएगी।

शनिवार को दिन का खेल रद्द होने के बाद से नहीं हई बारिश

शनिवार को पहले दिन के खेल को रद्द किए जाने का जब आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया उसके बाद देर रात तक बारिश नहीं हुई। ऐसे में मौसम के रविवार को शनिवार से बेहतर रहने की संभावना है। बारिश की संभावना के बीच उमस भरे मौसम में खेल होने की संभावना है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article