वायरल न्यूज़

आग की चिमनी में नोटों का बंडल डालता दिखा शख्स, यूजर्स बोले - इसे ही कहते हैं 'पैसों की गर्मी' दिखाना

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नोटों के बंडल को आग की चिमनी में डालता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नोट की गड्डियां आग में जल रही हैं।

Image

आग की चिमनी में डालता दिखा नोटों की गड्डियां (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नोटों के बंडल में आग झोंका
  • चिमनी में जलती दिखीं नोटों की गड्डियां
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bundle of Notes in Chimney: कहते हैं पैसा इंसान के हर दुख को मिटा सकता है। हर मर्ज की दवा पैसा ही है, पैसा कमाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। इसके विपरीत जिनके पास पैसा है, वे उनकी कद्र नहीं करते और पानी की तरह पैसा बहाते हैं और अपने पैसों की गर्मी भी दिखाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके मन में भी कुछ ऐसा ही चलने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नोटों की काफी गड्डियां रखा हुआ है लेकिन आगे की क्लिप में आप देख सकेंगे कि पास में जल रहे आग की चिमनी में वह नोटों के बंडल को जलाता नजर आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि जिन्हें पैसों की ज्यादा गर्मी होती है वो ऐसा ही करते हैं। शख्स के इस हरकत को देख आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। कुछ लोगों का कहना है कि जलाने से अच्छा है, किसी जरूरतमंद को दे देता।

आग की चिमनी में डालता दिखा नोटों की गड्डियां

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मुझे यह पैसा नकली लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे बेहतर है गरीबों को बांट दिया करो। बता दें, इस वीडियो को 'mr.good.luck_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 51 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article