वायरल न्यूज़

Baba Venga Prediction 2025: युद्ध, चिकित्सा से लेकर एलियन मुठभेड़..बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हुईं वायरल, पढ़कर हैरत में पड़े यूजर्स

Baba Venga 2025 Prediction: इन दिनों सोशल मीडिया पर 2025 के लिए भी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणियों पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, इस भविष्‍यवाणी में मृत्यु और विनाश का संकेत है। उनकी 2025 की भविष्यवाणियों ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

Image

बाबा वेंगा।

Baba Venga 2025 Prediction: वेंगेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा को सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा के नाम से भी जाना जाता है। वे एक नेत्रहीन बल्गेरियाई रहस्यवादी थीं, जिनकी मृत्यु 1996 में 85 वर्ष की आयु में हुई थी। मृत्यु के सालों बाद भी, दुनिया भर के लोग उनकी भविष्‍यवाणियों पर यकीन करते हैं। 'बाल्कन के नास्त्रेदमस' कहे जाने वाले बाबा वेंगा ने दावा किया कि उन्होंने 12 साल में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी और इसके बाद कुदरत ने उन्‍हें भविष्यवाणी करने का उपहार दिया। उनकी सबसे प्रमुख भविष्यवाणियों में से एक 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर हमला था। हाल ही में सोशल मीडिया पर 2025 के लिए उनकी कुछ भविष्‍यवाणियों पर चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर 2025 के लिए भी बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणियों पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, इस भविष्‍यवाणी में मृत्यु और विनाश का संकेत है। उनकी 2025 की भविष्यवाणियों ने लोगों को हैरत में डाल दिया है क्‍योंकि, इसमें विनाशकारी वैश्विक घटनाओं की चेतावनी शामिल है। इसमें यूरोप का विनाश, विदेशी संपर्क, टेलीपैथी, वैज्ञानिक सफलताओं का जिक्र है।

इन विषयों पर चर्चा

  • डेली स्टार के अनुसार, बाबा वेंगा ने युद्ध और पश्चिम के पूर्ण विनाश की भविष्यवाणी की थी कहा गया कि, 'जैसे ही सीरिया गिरेगा, पश्चिम और पूर्व के बीच एक महान युद्ध की उम्मीद करें। वसंत में, पूर्व में एक युद्ध शुरू होगा, और तीसरा विश्व युद्ध होगा। पूर्व में एक युद्ध जो पश्चिम को नष्ट कर देगा।' एक अन्य भविष्यवाणी में, उसने दावा किया, 'सीरिया विजेता के चरणों में गिर जाएगा, लेकिन विजेता वह नहीं होगा।'
  • समाचार पोर्टल के अनुसार , बाबा वेंगा ने चेतावनी दी कि, 'मानवता बाह्यग्रहीय जीवन के साथ संपर्क बनाएगी, जिससे संभवतः वैश्विक संकट या सर्वनाश हो जाएगा।' बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने पर एलियंस से संबंधित संयुक्त राज्य सरकार के पास मौजूद सभी फाइलें सार्वजनिक करने का वादा किया है, इसलिए इस भविष्‍यवाणी पर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।
  • बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि मानवता 2025 तक टेलीपैथी विकसित कर लेगी, इससे सीधे दिमाग से दिमाग का संचार संभव होगा। गौरतलब है कि, एलन मस्क की ब्रेन चिप पहले से ही टेलीपैथी के एक ऐसे रूप के साथ चर्चा में है।
  • बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की है कि 2025 में वैज्ञानिक और चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी, जिसमें टेलीपैथी और नैनोटेक्नोलॉजी में प्रगति भी शामिल है।
सोशल मीडिया पर इन विषयों को लेकर काफी बातें हो रही हैं और काफी रिएक्‍शन आ रहे हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: यह खबर सोशल मीडिया दावों और कई रिपोर्ट्स पर आधारित है। अत: टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article