वायरल न्यूज़

रोड पर भागने लगा बच्चा तभी रफ्तार आ पहुंचा ट्रक, फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 14, 2024, 01:36 PM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में ऐसा कुछ नजर आने वाला है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Image

रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो। (Photo/Twitter)

Today Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसा नजारा वायरल होता है जिसे देखकर सचमुच हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर भी आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। होश उड़ा देने वाला ये वीडियो शुरू में बेहद सामान्य नजर आता है। इसमें सड़क किनारे स्कूटी पर पिता बच्चों को नीचे उतार रहा है। मगर इनमें एक नटखट बच्चा इधर-उधर भागता है।

रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच किसी के भी होश उड़ा कर रख देगा। इसमें देखेंगे कि बच्ची तभी भागते हुए सड़क पर पहुंच गया। इसी बीच फर्राटा भरता हुआ ट्रक उसके करीब पहुंचा और इंच भर की दूरी से निकल गया। फ्रेम में ये सचमुच ऐसा नजारा है कि सेकंडभर के लिए दिल की धड़कनें रोक देगा। इसमें देखेंगे कि पिता जब ये सबकुछ देखता है तब वो खुद माथा पकड़कर बैठ गया।

देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि पिता कई सेकंड तक बस ऐसे रहता है। मालूम हो कि बच्चे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article