Ajab Gajab News: चोर अक्सर कीमती सामान, सोने-चांदी, रुपये जैसी चीजों चुराने के लिए लोगों के घरों में घुसते हैं। दूसरी तरफ एक ऐसा चोर है, जो महिलाओं की खास चीज चोरी करने लोगों के घरों में घुसता था। यह शख्स महिलाओं की उस खास चीज का दीवाना था और पिछले एक दशक से लोगों के घरों में घुसकर उसे चोरी करता था। जब चोर पकड़ा गया और उससे पूछताछ हुई। इसके बाद उसने जो बताया वह काफी हैरान करने वाला था।
चुराता था महिलाओं की यह खास चीज
हम बात कर रहे हैं जापान के एक चोर के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चोर ने महिलाओं की इस खास चीज का चोरी कर करके ढेर लगा दिया था। इस चोर की पुलिस को काफी सालों से तलाश थी। आखिरकार चोर को एक दशक बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया। ऑडिट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, 51 साल के योशिदो योदा नाम का चोर पिछले 13 सालों से महिलाओं के रेनकोट चुराता था। इसी अपराध में पुलिस ने योशिदो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने योशिदो का नाम ‘रेनकोट मैन’ रखा था।
रिपोर्ट के अनुसार, योशिदो अखबार बांटने का काम करता था। एक दिन उसने 'कप्पा' इकट्ठा करने के बारे में सोचा। बता दें कि 'कप्पा' एक तरह का जापानी कपड़ा होता है। इसे प्लास्टिक से बनाया जाता है। आप इसे रेनकोट भी कह सकते हैं। यह बरसात के मौसम में कपड़ों के ऊपर पहना जाता है, जिससे कपड़े गीले होने से बच सकें। योशिदो साल 2009 से कप्पा चुरा रहा था। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से 360 कप्पा बरामद हुए।
बताई ये वजह
पुलिस ने जब योशिदो से कप्पा चोरी करने की वजह के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अक्सर उन महिलाओं का पीछा करता था, जो साइकिल चलाती दिखती थीं। फिर वह उसमें पड़ी रेनकोट को चुरा लेता था। कई बार वह महिलाओं के पीछे उनके घर पहुंच जाता था और रेनकोट चुरा लेता था। उसने पुलिस को बताया कि जैसे पुरुषों को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स से आकर्षण होता है, वैसे ही उसे महिलाओं के रेनकोट से आकर्षण होता था। इस कारण उसने रेनकोट चुराना शुरू किया। उसने अब तक 6 लाख से ज्यादा कीमत के रेनकोट चोरी किए थे।
