नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का सफर टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में करारी हार के बाद थम गया था। ऐसे में मेलबर्न में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग 90 हजार दर्शकों के सामने होने जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट करके फाइनल मैच के बहाने भारतीय टीम का मजाक उड़ाने और उसे ट्रोल कोशिश की लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उन्हें करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी। इरफान के साथ अन्य कई भारतीय क्रिकेट फैन्स भी आ गए।
क्रिकेट
पाकिस्तानी पीएम ने फाइनल के बहाने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, इरफान पठान ने दिया करारा जवाब
- Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
- Updated Nov 13, 2022, 05:49 AM IST
