हेल्थ

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज डाइट में शामिल करें ये 4 चीज, बिना दवाई हमेशा कंट्रोल में रहेगा Blood Pressure

Diet Tips for High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि गलत डाइट का चुनाव उनकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। यदि आप हाइपरटेंशन के मरीज हैं और इसके लिए कोई बेहतर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको आज हम 4 फूड्स के बारे में बताने जा रहे है।

Image

diet tips for high blood pressure

लाइफस्टाइल और खानपान की गलतियां हमारे लिए कई तरह से समस्याएं पैदा कर देती हैं। जी हां इससे आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे लाइफस्टाइल रोगों के शिकार हो जाते हैं। अचानक से ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी होना, सीने में दर्द, और चक्कर आना ये हाई ब्लड प्रेशर के कुछ सामान्य लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का भी कारण बन सकता है। वही बात करें भारत की तो हाई ब्लड प्रेशर यहां की एक प्रमुख समस्या बन चुका है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर को दवाओं की जगह डाइट में बदलाव करके भी कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए डाइट प्लान।

हरी सब्जियां

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को अपनी डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। जिसमें पालक, केल, लेट्यूस जैसे हरी सब्जियां शामिल होनी चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से सोडियम की मात्रा को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जो आपको हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद करती है।

केला

सबसे ज्यादा बाजार में मिलने वाला फल केला आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले में मौजूद पोटेशियम की भरपूर मात्रा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको दिन भर में एक केले का सेवन जरूर करना चाहिए।

लहसुन

एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और जिंक की खान लहसुन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। यह आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखता है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

चुकंदर

चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे ब्लड प्रेशर के लिए कारगर बनाती है। यदि आपकी नसों में ब्लॉकेज है तो चुकंदर इसे खोलने में कारगर साबित होता है। आप अपनी डाइट में सलाद के तौर पर चुकंदर को शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article