लाइव क्रिकेट स्कोर, IND VS AUS 3rd Test Day 2: ड्राइविंग सीट पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 405 रन, गंवाया 7 विकेट
लाइव क्रिकेट स्कोर, IND VS AUS 3rd Test Day 2: ड्राइविंग सीट पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 405 रन, गंवाया 7 विकेट
हेड और स्मिथ की धमाकेदार साझेदारी
एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 75 रन पर तीन विकेट गंवा कर मुश्किल में थी। लेकिन पिछले मैच के शतकवीर ट्रेविस हेड ने क्रीज पर आते ही कुछ अच्छे शॉट खेले और ऑस्ट्रेलिया ने रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। स्मिथ के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 302 गेंदों में 241 रन जोड़े। स्मिथ 101 और हेड 152 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने।
पहला सेशन भारत के नाम
दूसरे दिन का पहला सेशन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सेशन में उसने 76 रन बनाए और उस्मान ख्वाजा, मैक्स्वीनी और मार्नस लाबुशेन का विकेट गंवाया। बुमराह ने दो जबकि नीतीश ने 1 विकेट चटकाया।
पहले दिन ख्वाजा 47 गेंद में 19 और मैकस्वीनी 33 गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे थे। आज ऑस्ट्रेलिया ने इस स्कोर से आगे खेलना शुरू किया लेकिन जल्द ही उसे एक के बाद एक दो झटके लगे। पहले जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और फिर मैक्स्वीनी को आउट किया। तीसरे विकेट के रुप में नीतीश ने मार्नस लाबुशेन को आउट किया।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
भारत की प्लेइंग इलेवन-
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
