क्राइम

Bengaluru Suicide: AI इंजीनियर अतुल सुभाष के बाद अब हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पत्नी-ससुर पर टॉर्चर के आरोप

बेंगलुरु में पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब हुलिमावु पुलिस स्टेशन में तैनात थिप्पन्ना अलुगुर अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद घर लौटे।

Image

बेंगलुरु में अपनी पत्नी और ससुराल वालों के टॉर्चर की वजह से एक और खुदकुशी का मामला (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS

  • बेंगलुरु हेड कांस्टेबल ने पत्नी और ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपनी जान दे दी
  • थिप्पन्ना की शादी साल 2021 में हुई थी उनकी कोई संतान नहीं है
  • बेंगलुरु में पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते पांच दिन में ये दूसरा केस

Bengaluru Head constable suicide: बेंगलुरु में अपनी पत्नी और ससुराल वालों के टॉर्चर की वजह से एक और खुदकुशी का मामला सामने आया है, कर्नाटक पुलिस में हेड कांस्टेबल थिप्पन्ना अलुगुर ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बायप्पनहल्ली में ट्रेन के आगे कूदकर 33 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल ने अपनी जान दे दी, मृतक की पहचान थिप्पन्ना अलुगुर के रूप में हुई है।

मृतक हुलिमावु पुलिस स्टेशन (कानून और व्यवस्था) में तैनात था थिप्पन्ना ने आत्महत्या से पहले लिखे गए अपने सुसाइड नोट में पत्नी पार्वती और ससुर यमुनप्पा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि थिप्पन्ना अलुगुर को उसके ससुर ने धमकी दी थी

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि थिप्पन्ना अलुगुर को उसके ससुर ने धमकी दी थी। उसने थिप्पन्ना से कहा था कि या तो मर जाओ या फिर मारे जाओ, ताकि उनकी बेटी शांति से रह सके। थिप्पन्ना की शादी साल 2021 में हुई थी उनकी कोई संतान नहीं है पुलिस ने कहा कि पत्नी के साथ विवाद के बाद थिप्पन्ना ने घर से निकल गए और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते पांच दिन में ये दूसरा मामला

गौर हो कि बेंगलुरु में पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते पांच दिन में ये दूसरा मामला है, 9 दिसंबर को AI इंजीनियर अतुल सुभाष का शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। यह केस बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या के बाद सामने आया है अतुल ने हाल ही में अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपनी जान दे दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article