राशिफल

Virgo Love Rashifal 2023: लव लाइफ मिली जुली रहेगी, कुंवारों के लिए शादी का योग बन सकता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:41 PM IST

Kanya Rashi Love Rashifal 2023, Virgo Love Horoscope 2023 in Hindi: कन्या राशि के लोगों के लिए प्यार मोहब्बत के लिहाज से ये साल बहुत नए पल लेकर आएगा। जोड़ों के जीवन में शांति और विश्वास का संचार हो सकता है। हालांकि काम काज का दबाव रिश्तों में थोड़ी खटास ला सकता है।

Image

कन्या लव राशिफल

पंडित समीर जैन

Kanya Rashi Love Rashifal 2023, Virgo Love Horoscope 2023 in Hindi: कन्या (Virgo) - कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2023 लव लाइफ में बहुत सारी नई चीजें लेकर आएगा। ये साल और समय आपके लिए बहुत हद तक अच्छे और बुरे वक्त का मिश्रण हो सकता है। साल के शुरुआत में आपके सारे गृह अपनी सही जगहों पर बैठे हुए हैं। और उन्हीं का आशीर्वाद है जो आपके और आपके पार्टनर के ऊपर बना रहेगा। इस साल आपके व्यवहार में बहुत से सकारात्मक बदलाव आएंगे। जिसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। अपने पार्टनर से बात करते वक्त आपकी वाणी में विनम्रता आएगी। जिसके कारण आप दोनों के बीच इज्जत बढ़ेगी। कुंवारे लोगों की जिंदगी में इस साल जीवनसाथी का आगमन हो सकता है। प्यार करने वाला जोड़े इस साल बहुत से सुखद पल साथ बिताएंगे। दोस्तों की मदद से 2023 में शादी करने का इच्छुक जोड़ा विवाह बंधन में बंद सकता है।

अप्रैल से सितंबर माह के बीच में स्थिति कुछ डगमगा सकती है। काम काज की ओर से आपको थोड़ा तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मूड खराब रह सकता है। इसलिए आपको अपनी पति/पत्नी या पार्टनर से बात करते वक्त अपनी बोली का खास ध्यान रखना होगा। आपकी कठोर बातें, रिश्ते में दरार ला सकती है। इसलिए रिश्ते की मधुरता बनाए रखने के लिए कोशिश करें कि आपका ध्यान काम की तरफ हो। और आप किसी से ज्यादा उलझे नहीं।

सितंबर 2023 से साल के अंत, स्थिति वापस पटरी पर आ जाएगी। काम का दबाव भी बहुत हद तक कम हो जाएगा। और आप दोबारा शांति और सुकून भरे पल जी पाएंगे। पार्टनर के साथ बढ़ रहा तनाव भी कम होता चला जाएगा।

Love Horoscope 2023 (Aries To Pisces)

Yearly Rashifal 2023 (Aries To Pisces)

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article