Number 9 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi:
जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 09,18 या 27 को हुआ है वो अंक 09 के जन्मांक में आएंगे। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है। प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 09 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जाँब में सफल रहेंगे। यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2023 अंक 07 से प्रभावित रहेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है।
स्वास्थ्य- इस वर्ष फरवरी फिर 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक का समय हेल्थ की दृष्टि से बहुत बेहतर रहेगा। मई व जून में रक्त विकार या नेत्र से समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति 15 नवम्बर से 16 दिसंबर तक सचेत रहने का है।
नौकरी व व्यवसाय- यह वर्ष नौकरी में अगस्त व दिसम्बर में विशेष प्रोग्रेस का है। मीडिया,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड जे सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष मार्च व मई माह में जाँब में परिवर्तन दिखा रहा है। बैंकिंग व प्रशासनिक सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। 25 जनवरी से 15 फरवरी तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। मार्च से 18 नवम्बर तक का समय बहुत शानदार है। यदि जाँब चेंज करना चाहते हैं तो अप्रैल से सितम्बर तक का समय बेहतर है।
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष मई से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाह योग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।
आर्थिक स्थिति- यह वर्ष धन की प्राप्ति व निवेश दोनों का है। इस वर्ष आप जून व नवम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ तथा अशुभ समय- फरवरी,जून तथा नवम्बर का माह शुभ है।
उपाय- अंक 09 के स्वामी मंगल व 07 के स्वामी केतु का जप करें। हनुमान जी की उपासना करें। लाल फलों का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हर मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ संकटों को दूर करेगा। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करते रहें।
अंक ज्योतिष राशिफल 2023
2023 वार्षिक राशिफल । 2023 Yearly Horoscope
